- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra: रेप के...
महाराष्ट्र
Maharashtra: रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग कैंसर पीड़िता
Tara Tandi
6 April 2025 11:41 AM IST

x
Maharashtra महाराष्ट्र : एक बेहद हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने मानवता को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है। दरअसल, 13 साल की नाबालिग कैंसर पीड़ित लड़की जब अपने इलाज के लिए महाराष्ट्र गई तो उसी के परिजन ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार रेप कर उसे गर्भवती कर दिया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से
कीमो ट्रीटमेंट के दौरान सामने आया मामला
दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर को पता चला कि लड़की के पेट में भ्रूण पल रहा है। बता दें कि पीड़िता बिहार की रहने वाली थी। वहीं महाराष्ट्र में रहने वाले एक परिचित ने लड़की के इलाज के दौरान मदद और रहने की व्यवस्था कर रहा था। इसी बीच उसने मौका पाकर नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किए। जिस वजह से लड़की गर्भवती हो गई।कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर को पता चला कि उसके पेट में भ्रूण पल रहा है।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
हालांकि, पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। यह अपराध पीड़िता के परिचित के द्वारा किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस घटना से यहीं शिख मिलती है कि हमें आज के समय को देखते हुए किसी भी इंसान पर विश्वास करने से पहले सोचना समझना चाहिए।
TagsMaharashtra रेप बाद गर्भवतीनाबालिग कैंसर पीड़िताMaharashtra Minor cancer victim pregnant after rapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





