छत्तीसगढ़

शादी में शामिल होने आया था रिश्तेदार के घर, वो हुआ जो किसी ने सोचा नहीं होगा

jantaserishta.com
6 April 2025 11:03 AM IST
शादी में शामिल होने आया था रिश्तेदार के घर, वो हुआ जो किसी ने सोचा नहीं होगा
x
छत्तीसगढ़.
भिलाई: भिलाई में जामुल थाना क्षेत्र के खेरदा गांव में शादी में आए एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान शिव कुमार पटेल (30 साल) के रूप में हुई है। वह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के रीवा गहन गांव का रहने वाला था। 3 अप्रैल को अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में आया था।
शिव कुमार शराब पीने का आदी थी। गुरुवार की रात उसने शादी के दौरान काफी अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। इसके बाद नंदिनी रोड में खेरदा स्थित हेमंत फैशन बाजार के सामने नशे में ही सड़क किनारे गिर गया और वहीं पड़ा रहा। इसी दौरान रात करीब 12 बजे कोई अज्ञात वाहन आया और उसको कुचलता हुआ निकल गया।
वाहन का पहिया शिव कुमार के चेहरे निकल गया, जिससे वो पूरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी दौरान वहां से गुजरे किसी राहगीर ने उसकी लाश देखी तो जामुल थाने को फोन पर सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना दी गई।
परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया और फिर परिजनों को शव सौंप दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story