छत्तीसगढ़
12वीं कक्षा की छात्रा ने क्यों चुनी मौत? इस हालत में मिली लाश
jantaserishta.com
6 April 2025 10:46 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता आनंद कराब CSEB नेहरू नगर में जेई हैं। परिजनों के मुताबिक एरिना 12वीं में एक बार फेल हो चुकी है। इस बार भी पेपर अच्छे नहीं गए, जिसे लेकर वह परेशान थी।
आनंद कराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ने में काफी अच्छी थी। पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया। जैसे ही वो 11वीं में गई और उसने मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसके नंबर कम आने लगे।
अंजली रात दिन पढ़ाई करती थी, लेकिन उसे समझ में ही नहीं आता था। इसके चलते 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई। इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई। पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ नहीं आ रहा तो टेंशन मत लो सब्जेक्ट चेंज कर दो या जितना समझ में आता है, उतना पढ़ो, लेकिन अंजली कम नंबर की बात मन में बैठाते चली जा रही थी।
4 अप्रैल को दोपहर आनंद रोज की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी चले गए। इधर उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने हॉस्पिटल चली गई। वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा एक बजे वास आए तो देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद है।
आनंद की वाइफ ने पीछे के रास्ते से किचन का दरवाजा खोला तो वो खुल गया। अंदर जाकर देखी तो कमरे में उनकी बेटी केबल के वायर के सहारे फंदे पर झूल रही थी। जब तक उसे नीचे उतारा गया, उसकी सांसें थम चुकी थी। उसे सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 5 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पिता ने बताया कि उनकी बेटी शिवा पब्लिक स्कूल मैत्री विहार में पढ़ती थी। उसके साथ के दूसरे बच्चे अच्छे मार्क्स से पास हो रहे थे, लेकिन एरिना फेल हो जा रही थी। इस बार भी उसके एग्जाम अच्छे नहीं गए थे। इसे लेकर वो दिन भर चिंता में रहती थी। यही कारण है कि उसने ऐसा कदम उठाया है।
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी का कारण जानने के लिए वो परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। अंजली के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





