- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra: होटल...

x
Maharashtraमहाराष्ट्र: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में गुरुवार (10 अप्रैल) को एक होटल में भीषण आग लग गई। आग छह मंजिला इमारत में लगी। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह आग ग्रैंड सरोवर नाम के होटल में लगी है।
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस होटल में आग लगी है, वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना गुट के विधायक प्रदीप जायसवाल का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, हालांकि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फिलहाल घटना की जांच कर रही है।
संभाजीनगर अग्निशमन विभाग के प्रमुख संपत भगत के अनुसार, "आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद होटल के अंदर चार लोग फंस गए थे, लेकिन समय रहते दमकलकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। पूरी जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
TagsMaharashtraहोटल ग्रैंडसरोवरआग MaharashtraHotel GrandSarovarfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





