- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra Crime:...

x
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़ों में काटकर दो कुओं में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के एक गांव में 19 वर्षीय युवक को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि छात्र के शव को टुकड़ों में काटकर दो कुओं में फेंक दिया गया। आरोपियों को शक था कि छात्र ने उनकी अंतरंगता को लेकर उन्हें बदनाम किया था, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान श्रीगोंडा तहसील के दानेवाड़ी निवासी मौली गव्हाने के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि वह 6 मार्च को पुणे में एचएससी की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था और तब से लापता था। अहिल्यानगर अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, "जब वह घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।" उन्होंने बताया, "12 मार्च को दानेवाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक क्षत-विक्षत पैर और धड़ मिला था।
अगले दिन, पास के एक अन्य कुएं में एक बोरे में एक सिर और दो हाथ मिले।" पुलिस ने बताया कि जांच में दो संदिग्धों की भूमिका सामने आई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जो गव्हाने के करीबी दोस्त हैं। पुलिस के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर तलवार से गव्हाने की हत्या की और फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके अवशेषों को कुएं में फेंक दिया।
TagsMaharashtraदोस्तहत्याकुएंसिर Maharashtrafriendmurderwellheadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





