महाराष्ट्र

महाराष्ट्र : आदित्य ठाकरे पर मुख्यमंत्री शिंदे ने साधा निशाना

Renuka Sahu
7 Sep 2022 12:49 AM GMT
Maharashtra: Chief Minister Shinde targeted Aaditya Thackeray
x

न्यूज़ क्रेडिट : ibc24.in

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लेकर अपनी रणनीति बदलते प्रतीत हो रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लेकर अपनी रणनीति बदलते प्रतीत हो रहे हैं। शिंदे ने हाल में शिवसेना के बागी नेताओं की आलोचना करने के लिए आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।

महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ बगावत करने वालों को "धोखेबाज" और "पीठ में छुरा घोंपने" वाला कहने वाले आदित्य और उनके पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे तीखी टिप्पणी करने से हमेशा बचते नज़र आए हैं।
हालांकि, सोमवार रात मराठी समाचार चैनल 'एबीपी माझा' से बात करते हुए, शिंदे ने आदित्य पर निशाना साधा।
शिंदे से जब बागी विधायकों को आदित्य ठाकरे द्वारा ''धोखेबाज'' कहे जाने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "उन्हें अपनी उम्र मालूम होनी चाहिए और उन्हें उसी के अनुसार बोलना चाहिए। आज हम जो कुछ भी हैं, वह स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे और उनके विचारों की वजह से हैं। लेकिन वह (आदित्य) और अन्य लोग सत्ता के लिए बालासाहेब के विचारों से दूर हो गए है, जिसने हमें (विद्रोह करने का) यह कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया।"
Next Story