- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra: बस ने तीन...

x
Maharashtra महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार तड़के राज्य परिवहन की एक बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब युवाओं का एक समूह बीड तालुका के घोडका राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहा था।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे प्रशिक्षण ले रहे तीन लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि समूह के दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए।
अधिकारी ने बताया कि मृतक सुबोध मोरे (20), विराट घोडके (19) और ओम घोडके (20), घोडका राजुरी गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीड के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की।
TagsMaharashtra बस तीन लोगों कुचलाचालक गिरफ्तारMaharashtra bus crushes three peopledriver arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





