महाराष्ट्र

Maharashtra: हाईवे पर बस और ईंटों से लदी मेटाडोर में टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Sarita
16 April 2025 6:31 AM IST
Maharashtra: हाईवे पर बस और ईंटों से लदी मेटाडोर में टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
x
Maharashtraमहाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक दुखद घटना घटी है, जहां मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक बस और ईंटों से लदी मेटाडोर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस और मेटाडोर के परखच्चे उड़ गए। साथ ही बस में सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10-15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
अमसारी गांव के पास हुआ हादसा
मुंबई से नागपुर जाने वाले हाईवे क्रमांक 53 पर नांदुरा तहसील के आमसारी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ईंटों से लदी मेटाडोर और मध्य प्रदेश परिवहन की एसटी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुखद हादसे में मेटाडोर में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक व्यक्ति की भी जान चली गई। इसके अलावा एसटी बस में सवार 10 से 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उनकी मदद से घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को आगे के इलाज के लिए खामगांव अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।
Next Story