महाराष्ट्र

Maharashtra: आवारा कुत्तों से जान बचाने के लिए भागा युवक गहरे कुएं में जा गिरा

Sarita
30 March 2025 6:53 AM IST
Maharashtra: आवारा कुत्तों से जान बचाने के लिए भागा युवक गहरे कुएं में जा गिरा
x

Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जालना जिले का एक 30 वर्षीय युवक अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। तभी उसके साथ दुखद घटना हो गई। युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए। वह एक गहरे कुएं में जा गिरा। वह दो दिन तक गहरे कुएं में पड़ा रहा, गांव वालों को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

इस घटना का लोगों को नहीं चला पता

जालना जिले के वधान गांव से एक युवक छत्रपति संभाजीनगर के पिशोर गांव में आया हुआ था। जब वह गांव में पहुंचा तो आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों के डर से वह भागने लगा। आवारा कुत्ते उसका पीछा करते रहे, तभी युवक एक गहरे कुएं में गिर गया। युवक के कुएं में गिरने की घटना किसी को पता भी नहीं चली।

युवक दो दिन और दो रात तक इस कुएं में रस्सी पकड़कर अपनी जान बचाए रहा। अंततः तीसरे दिन गांव वालों को युवक के कुएं में गिरने का पता चला। तब स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। 48 घंटे बाद कुएं से निकलने के बाद युवक काफी सहम गया। डॉक्टरों की टीम ने युवक का शुरुआती इलाज भी किया।वहीं, अब यह घटना जिले में चर्चा का विषय बन गई। युवक इतने गहरे कुएं में गिर गया था कि उसकी आवाज भी बाहर नहीं सुनाई दे रही थी। आखिरकार युवक अपनी जान बचाने के लिए 48 घंटे तक कुएं में संघर्ष करता रहा। अंत में उसकी जान बचा ली गई।

Next Story