महाराष्ट्र

Maharashtra:हनुमान जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Sarita
13 April 2025 10:18 AM IST
Maharashtra महाराष्ट्र: हनुमान जयंती के अवसर पर कल नागपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान ऐतिहासिक राजाबक्शा हनुमान मंदिर में 60 आकर्षक झांकियों के साथ 29वीं श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। भगवान हनुमान के मुख्य रथ के पीछे कई आकर्षक झांकियां थीं। इस झांकी में मुख्य आकर्षण महाकुंभ, साईं बाबा, कुंभकरण, राम दरबार, बालाजी, शिव दरबार की झांकियां रहीं। नागपुर के पुलिस कमिश्नर रवींद्र सिंघल ने सबसे पहले भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रथ में विराजमान होने के बाद जय श्री राम के नारे के साथ नागपुर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी भव्यता देखने लायक थी।
नागपुर में निकाली गई शोभा यात्रा
आपको बता दें कि शोभा यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर के गर्भगृह में अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भगवान की पूजा-अर्चना व आरती की गई, जिसके बाद भगवान हनुमान को रथ पर विराजमान किया गया। पूजा-अर्चना के बाद हनुमान जी को नगर भ्रमण कराया गया। नागपुर में जहां-जहां से यह शोभा यात्रा निकली, वहां-वहां झांकियों को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन के लिए सड़क किनारे खड़े रहे और पूरा नागपुर जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा। पुलिस ने जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
Next Story