महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 13 साल के बच्चे की लिफ्ट की नली में गिरने से हुई मौत

HARRY
4 May 2023 5:30 PM GMT
महाराष्ट्र में 13 साल के बच्चे की लिफ्ट की नली में गिरने से हुई मौत
x
इस बात की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी है।

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की लिफ्ट की नली में गिरने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी है।

लिफ्ट की डक्ट में गिरा लड़का

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई। दरअसल, उस दौरान यह बच्चा अपने पिता द्वारा धोए गए कपड़े देने के लिए कल्याण कस्बे के खडकपाड़ा इलाके में गया था। बिल्डिंग से नीचे आने के लिए लड़का लिफ्ट में घुसा, लेकिन लिफ्ट पांचवीं और छठी मंजिल के बीच फंस गई।

खडकपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़का उस दौरान काफी घबरा गया और उसने जल्दबाजी में दरवाजा खोला। इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ा और वो लिफ्ट की नली में जा गिरा।

बेसुध अवस्था में किया गया रेस्क्यू

काफी समय बीतने के बाद जब लड़का घर नहीं लौटा, तो परिजन परेशान हो गए और उन्होंने अपने बेटे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रात करीब 10.30 बजे इमारत की जांच करने गए, तब देखा कि लड़का डक्ट में बेसुध अवस्था में पड़ा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसके बाद पुलिस तुरंत लड़के को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

Next Story