- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Lonavala: ट्रेकिंग के...

x
Lonavalaलोनावाला : महाराष्ट्र के लोनावाला एक दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। लोनावला में नवी मुंबई की 19 वर्षीय लॉ छात्रा की ट्रेकिंग के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है। मृतका की पहचान श्रेया पति (19) के रूप में हुई है। वह 31 जनवरी 2026 को मुंबई से लोनावला ट्रेकिंग के लिए आई थी। हालांकि, ट्रेकिंग के दौरान युवती 390 फीट गहरी खाई में गिर गई जिस कारण उसकी मौत हो गई है। आइए जानते हैं इस पूरे हादसे के बारे में।
यह हादसा लोनावला के टाइगर पॉइंट वैली स्थित ड्यूक्स नोज इलाके में हुआ, जहां युवती 390 फीट गहरी खाई में गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसका शव बाहर निकाला है। ड्यूक्स नोज इलाके में ट्रेक पर जाने के बाद वह शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने रात में लोनावला पहुंचकर उनकी तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि श्रेया इलाके में आई थीं, लेकिन बाद में उनका कोई सुराग नहीं मिला।
1 फरवरी की सुबह परिजनों ने लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान टाइगर पॉइंट क्षेत्र में एक बैग मिला, जिसकी पहचान श्रेया के बैग के रूप में हुई। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू करने का फैसला लिया गया।सुबह करीब 11.30 बजे रेस्क्यू टीम को अलर्ट किया गया और दोपहर 2.30 बजे शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तलाशी अभियान में पुलिस ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और बाद में लाइटनिंग ड्रोन की मदद ली गई। लगातार खोज के बाद शाम करीब 4.45 बजे श्रेया का शव 390 फीट गहरी खाई में दिखाई दिया।अंधेरा और दुर्गम इलाके के बावजूद रेस्क्यू टीम ने बेहद जोखिम भरे हालात में रस्सियों, स्ट्रेचर की सहायता से शव को सुरक्षित बाहर निकाला। रात करीब 9.30 बजे शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
TagsLonavalaट्रेकिंगलॉ छात्रामौतLonavalatrekkinglaw studentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





