- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Jaipur: मुख्यमंत्री...
महाराष्ट्र
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किया भ्रमण
Tara Tandi
2 March 2025 1:30 PM IST

x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार को सुबह केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण किया। उन्होंने उद्यान में पक्षी व्यू प्वाइंट तक जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उद्यान में भ्रमण कर रहे देशी-विदेशी पर्यटकों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। श्री शर्मा ने भी पर्यटकों से आत्मीयता से बातचीत कर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में उनके अनुभव जाने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों की प्रजाति की विविधता के लिए देश और विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, इसलिए जिला प्रशासन यहां आने वाले पर्यटकों के लिए संचालित सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे। श्री शर्मा ने राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी व्यू प्वाइंट पर केवलादेव शिव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और आमजन की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माकेवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भ्रमणJaipur Chief Minister Bhajanlal SharmaKeoladeo National Park visitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





