छत्तीसगढ़
पानी में थी मरी हुई छिपकली, एक ही परिवार के 4 लोगों के साथ...मचा हड़कंप
jantaserishta.com
2 March 2025 1:13 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज रसोई में लापरवाही के चलते एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. इनमें परिवार के पति-पत्नी और बेटी दामाद शामिल हैं. सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव की है. यहां 50 वर्षीय प्यारेलाल, उसकी पत्नी 48 वर्ष, उनकी 32 वर्षीय बेटी कलाबाई बाई और 35 वर्षीय दामाद रथराम एक साथ खाना खाए. खाना खाने के 1 घंटे बाद अचानक सभी की तबीयत बिगने लगी. चारों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया.
बताया जा रहा है कि पीने का पानी जिस टब में रखा गया था, उसमें छिपकली मरी हुई मिली. खाना खाने के दौरान इसी पानी के उपयोग करने से चारों की तबीयत बिगड़ गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





