महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह आया भूकंप, 10 मिनट के अंदर दो बार लगे झटके

Apurva Srivastav
21 March 2024 8:26 AM IST
महाराष्ट्र में सुबह-सुबह आया भूकंप, 10 मिनट के अंदर दो बार लगे झटके
x
मुंबई: महाराष्ट्र के हिंगोली में गुरुवार सुबह एक के बाद एक दो बड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 10 मिनट के अंतराल में ये झटके दर्ज किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, हिंगोली में भूकंप का पहला झटका सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई. वहीं दूसरा झटका सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर महसूस हुआ. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज हुई.
Next Story