महाराष्ट्र

आज नागपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे कांग्रेस नेता शशि थरूर

Sarita
1 Oct 2022 6:24 AM IST
Congress leader Shashi Tharoor will start his campaign from Nagpur today
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर शनिवार को यहां दीक्षाभूमि स्मारक जांएगे और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर शनिवार को यहां दीक्षाभूमि स्मारक जांएगे और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता आशीष देशमुख ने बताया कि थरूर दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि देंगे, जहां डॉ. बी आर आंबेडकर और उनके साथियों ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर के यहां दौरे का आयोजन देशमुख ने किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।
देशमुख ने मीडिया को बताया कि थरूर रविवार को वर्धा स्थित महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम और पनवार में विनोबा भावे के आश्रम जाएंगे। उन्होंने कहा, ''थरूर एक लोकप्रिय कांग्रेस सांसद हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए उल्लेखनीय काम किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पार्टी में विकेंद्रीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।'' देशमुख ने दावा किया कि 12 राज्यों में कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने थरूर का खुलकर समर्थन किया है और उन्हें पूरे भारत के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है।
Next Story