महाराष्ट्र

Maharashtra में कार और बाइक की भिड़ंत, 7 लोगों की मौके पर मौत

Tara Tandi
17 July 2025 12:35 PM IST
Maharashtra में कार और बाइक की भिड़ंत, 7 लोगों की मौके पर मौत
x
Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नासिक जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। पुलिस दिल दहला देने वाले मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात को डिंडोरी कस्बे के पास हादसा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को रात लगभग 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे लगती एक छोटी नहर में जा गिरे। मौके पर प्रशासनिक टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
नोएडा में भी बड़ा हादसा
वहीं, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भी दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। यहां कानपुर से दिल्ली आ रही एक डबल डेकर बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक यात्री की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 28 यात्रियों को चोटें लगी हैं। इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली आ रही थी कि अचानक रोड़ी से लदे हुए कैंटर को टक्कर मारते हुए हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के निजी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों का इलाज जारी है।
राजस्थान में गई थी 3 लोगों की जान
3 दिन पहले राजस्थान के बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में भी बड़ा हादसा हुआ था। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। मरने वाले तीनों नर्सिंग छात्र थे, हादसा जोधपुर बाईपास रोड पर हुआ था। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। मृतकों की पहचान 21 साले के खुमानाराम, 24 साल के अरविंद और एक अन्य युवक के तौर पर हुई थी। तीनों मृतक बाइक पर सवार थे। वे बीकानेर के निजी नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट थे। हादसे के समय कॉलेज जा रहे थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी।
Next Story