छत्तीसगढ़

नवीन वाहनों का फ्लैगिंग ऑफ कार्यक्रम, LIVE

jantaserishta.com
17 July 2025 11:05 AM IST
नवीन वाहनों का फ्लैगिंग ऑफ कार्यक्रम, LIVE
x

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा रहेगा। CM सिविल लाइन रायपुर में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नवीन वाहनों के फ्लैगिंग ऑफ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके तुरंत बाद वे विधानसभा सत्र में भाग लेने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे।

राजधानी रायपुर में चल रहे विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक भाग लेंगे। इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे और राज्यहित से जुड़े निर्णयों में सहभागिता देंगे।
विधानसभा की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्य के दीर्घकालीन विकास रोडमैप को प्रस्तुत किया जाएगा, जो वर्ष 2047 तक के लिए सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी संरचनात्मक बदलावों की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null