- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- ASUS ने अपने ड्रॉप...
महाराष्ट्र
ASUS ने अपने ड्रॉप ज़ोन नेटवर्क को 22 स्टोर्स तक बढ़ाया, सम्पूर्ण भारत में आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को बनाया और आसान
Gulabi Jagat
18 April 2026 3:50 PM IST

x
Pune, पुणे, अप्रैल, 2026: एसुस इंडिया ने अपने ड्रॉप ज़ोन पहल को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए, इस प्रोग्राम का विस्तार 22 अतिरिक्त स्टोर्स तक कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने देशभर में सुलभ, पारदर्शी और तेज आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने के अपने वादे को और मजबूत किया है।
कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई ड्रॉप ज़ोन पहल के तहत, ग्राहक अब अपने लैपटॉप सर्विस के लिए सीधे एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर जमा कर सकते हैं, जिससे उन्हें अलग से सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह विस्तार खासतौर पर ग्राहकों की पहुँच, सर्विस में लगने वाले समय और ट्रैकिंग से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए किया गया है, विशेष रूप से उभरते शहरों में।
फेज 2 के तहत यह उक्त नेटवर्क का विस्तार दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में किया गया है, जिससे मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी एसुस की सर्विस संबंधी पहुँच और भी मजबूत हुई है।
सुविधा और सुदृढ़ता बढ़ाने के लिए, एसुस ऐसे सर्विस ऑप्शंस पेश करता है, जो ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से और समय के अनुसार तैयार किए गए हैं। ग्राहक अपनी सर्विस की शुरुआत कैरी-इन सपोर्ट के जरिए कर सकते हैं, जहाँ उन्हें तुरंत और सीधे सलाह मिलती है या अपने घर अथवा ऑफिस पर एक्सपर्ट टेक्नीशियन की ऑन-साइट सर्विस चुन सकते हैं या फिर ड्रॉप ज़ोन सर्विस का उपयोग कर सकते हैं, जिससे तय किए गए एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स के जरिए डिवाइस को आसानी से जमा किया और वापस लिया जा सकता है।
इस विस्तार पर बात करते हुए, एसुस इंडिया में कंज्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप के वीपी, अर्नोल्ड सू ने कहा, "एसुस में हमारा फोकस हमेशा ऐसा भरोसेमंद और एक जैसा अनुभव देने पर रहा है, जो सिर्फ प्रोडक्ट तक सीमित न रहे। ड्रॉप ज़ोन पहल का 22 और स्टोर्स तक विस्तार करना हमारे लिए एक बड़ा कदम है, जिससे आफ्टर-सेल्स सपोर्ट ग्राहकों के लिए और आसान व पारदर्शी बनेगा। हमारे 4ए फ्रेमवर्क के अनुसार, हम एक ऐसा सर्विस सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो तेज, सुविधाजनक और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप हो।"
बेहतर सपोर्ट और जल्दी समाधान देने के अपने विज़न के अनुसार, एसुस ने भारत में एक मजबूत आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क तैयार किया है। देशभर में 200 से अधिक स्थानों स्थापित सर्विस सेंटर्स, 17,000 से ज्यादा पिन कोड्स पर ऑन-साइट सपोर्ट और 761 जिलों में कवरेज के साथ, ब्रांड देशभर में ग्राहकों तक अपनी पहुँच सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही, एसुस कॉल, चैट, ईमेल और रिमोट सपोर्ट के जरिए 24/7 असिस्टेंस भी देता है। इसके अलावा, मायएसुस ऐप और एसुस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए यूज़र्स अपनी समस्या खुद भी कभी-भी तथा कहीं भी हल कर सकते हैं।
यह पहल एसुस के 4ए सर्विस फ्रेमवर्क के तहत 'एसुस एश्योरेंस इनिशिएटिव' पर आधारित है। इसमें सुनिश्चित गुणवत्ता, हर समय सहायता, हर जगह कवरेज और अतिरिक्त सर्विसेस शामिल हैं, जो ब्रांड के आफ्टर-सेल्स सिस्टम को लगातार दिशा देते हैं:
सुनिश्चित गुणवत्ता: ड्रॉप ज़ोन और सर्विस सेंटर पर एक समान तरह से जाँच और मरम्मत प्रक्रिया से हर बार भरोसेमंद और एक जैसा सर्विस रिजल्ट मिलता है
हर समय सहायता: ग्राहकों को कॉल, व्हाट्सएप सपोर्ट और ईमेल जैसे एसुस सपोर्ट माध्यमों पर 24/7 मदद मिलती है, जिससे सहायता हमेशा उपलब्ध रहती है
हर जगह कवरेज: बढ़ते सर्विस सेंटर नेटवर्क, 17,000 से अधिक पिन कोड्स पर ऑन-साइट सपोर्ट और अब ज्यादा शहरों में ड्रॉप ज़ोन के साथ, एसुस सर्विस को ग्राहकों के और करीब ला रहा है
अतिरिक्त सर्विसेस: ड्रॉप ज़ोन जैसी पहलें आने-जाने का समय कम करके, रिपेयर ट्रैकिंग को आसान बनाकर और रिटेल-सर्विस के बेहतर तालमेल से तेज सर्विस देकर सुविधा बढ़ाती हैं।
फेज 2 के साथ आगे बढ़ते हुए, एसुस इंडिया और अधिक स्थानों पर ड्रॉप ज़ोन नेटवर्क को बढ़ाता रहेगा, जिससे भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने और ग्राहकों की संतुष्टि को और बेहतर करने की दिशा में काम जारी रहेगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारASUSड्रॉप ज़ोन नेटवर्क22 स्टोर्सभारतआफ्टर-सेल्स सपोर्टDrop Zone Network22 StoresIndiaAfter-Sales SupportPuneपुणेअप्रैल2026
Next Story





