महाराष्ट्र

बैलगाड़ी रेस के दौरान हादसा; लोहे की सीट गिरने से एक की मौत

Rounak Dey
5 Jun 2023 2:24 PM GMT
बैलगाड़ी रेस के दौरान हादसा; लोहे की सीट गिरने से एक की मौत
x
तीन लोगों के घायल होने की खबर

महाराष्ट्र | पुणे जिले में भारी बारिश के बीच बैलगाली की रेस के दौरान दर्शकों के बैठने के लिए बनी लोहे की सीट गिरने से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य घायल भी हुए हैं।

यह घटना रविवार की शाम पुणे शहर के बाहरी इलाके लोनी कलभोर इलाके की है। रेस का आयोजन शाम के साढ़े चार बजे किया गया था और दर्शकों के बैठने के लिए लोहे के ढांचे लगाए गए थे।

जैसे ही हवा के तेज झोंको के साथ बारिश हुई, ढांचे का एक हिस्सा ढह गया और चार लोग इसके नीचे फंस गए। घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पताल में जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बालासाहेब कोली नामक एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

Next Story