- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Kidnapping की घटना का...
मध्य प्रदेश
Kidnapping की घटना का सुराग देने वाले मजदूर हुए पुरुस्कृत
Gulabi Jagat
1 Jun 2025 12:02 AM IST

x
Raisenरायसेन।मासूम बालक दिव्यम के अपहरण कांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग देने वाले मजदूरों को शनिवार को एसपी पंकज पांडेय बेगमगंज पहुंचे। निर्माणधीन पटेल राइस मिल के चौकीदार दंपत्ति धनराज आदिवासी एवं उसकी पत्नी सरिता बाई जो कि गर्भवती होने के बावजूद बहुत दूर राइस मिल से पैदल चलकर आई । पुलिस को दोनों ने बताया कि ईको बेन कार घटना के एक दिन पहले भी यहीं खड़ी थी और घटना वाले दिन भी यही थी। फिर उसके बाद नहीं दिखी।सड़क के दूसरी तरफ बने पटेल वेयरहाउस के चौकीदार कंछेदी रैकवार के द्वारा भी पुलिस को छानबीन में सहयोग करते हुए महत्वपूर्ण सुराग दिए गए थे।
जिस पर आज शनिवार को दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने तीनों सहयोगी चौकीदारों को प्रशस्ति पत्र एवं महिला सरिता बाई को एक वाटर कंटेनर के अतिरिक्त बच्चों को टॉफियां पुरस्कार में दी गई ।
पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि किसी भी प्रकरण में पुलिस को परस्पर सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसी प्रकार पुलिस विभाग द्वारा पुरस्कृत करके सम्मानित किया जाएगा।पुलिस आपकी मित्र है शत्रु नहीं। इस सम्मान कार्यक्रम में एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव अनिल मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपहरणकांड के तीनों आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड ओर बढ़ाया गया है। फिलहाल तीनों अभी पुलिस अभिरक्षा में है।
Tagsअपहरण की घटनासुरागमजदूरपुरुस्कृतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





