मध्य प्रदेश

शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के जिला इकाई रायसेन विदिशा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

Gulabi Jagat
22 April 2025 10:35 PM IST
शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के जिला इकाई रायसेन विदिशा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
x
Raisen। शांति के टापू कहे जाने वाली विश्व बौद्ध पर्यटन स्थली सांची में सांची पुलिस जिला आबकारी महकमे ,डॉ मोहन सरकार की मिलीभगत से देशी विदेशी शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।वहीँ सांची की लॉज होटलों में मोबाइल पर देह व्यापार का खिनोना कारोबार काफी फलफूल रहा है।इन पर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे विदिशा रायसेन इकाई द्वारा मंगलवार को नारेबाजी करते हुए वाहन रैली निकाली इसके बाद कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को सौंपा ज्ञापन।ज्ञापन में बताया गया है कि विश्व बौद्ध धरोहर सांचीमें शराब ठेकेदार द्वारा नगर सहित आसपास के गांव गांव में सुराप्रेमियों को अवैध शराब परोसी जा रही है।इन पर सख्ती से कार्यवाही कर रोक लगाए जाने की मांग की गई है।
जिले की सांची शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा सांची सहित आसपास के गांवों में अवैध तरीके से शराब का विक्रय कराया जा रहा है।इसके अलावा सांची की लॉजों होटलों में दलालों द्वारा मोबाइल पर संपर्क कर कॉलगर्ल युवतियों द्वारा जिस्मफरोशी का यह घिनोना कारोबार कराया जा रहा है।जिससे शांति की नगरी सांची की छवि विदेशों में भी धूमिल हो रही है।इन्हीं दो मुद्दों को लेकर कलेक्टर की मंगलवार को जनसुनवाई में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के रायसेन विदिशा के कार्यकर्ताओं के द्वारा रायसेन जिला मुख्यालय पर वाहन रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सोपा गया ।
ज्ञापन में उपरोक्त मांग की गई आपके अधीनस्थ रायसेन जिले के अंतर्गत विश्व विख्यात बौद्धिक पर्यटन स्थल सांची में चल रही शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से भारी मात्रा में देसी, विदेशी शराब विक्रय कराई जाती हैं। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है ।वहीं दूसरी ओर आसामाजिक तत्वों का सांची में जमावड़ा होने के साथ कई अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है। शराब माफिया की लोगों की द्वारा गांव-गांव में शराब बिक्री होने से स्थानीय प्रशासन की प्रति जनता में असंतोष है। शिवसेना उद्धव वाला साहब ठाकरे के नेता कार्यकर्ताओं ने इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से समुचित कार्यवाही करते हुए सांची विश्व पर्यटन बौद्धिक स्थल से शराब दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के साथ सांची शराब दुकान को हटाने की मांग करती है।वहीं देह व्यापार पर भी सख्ती से रोक लगाने की अविलंब मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता दिनेश विश्वकर्मा, रायसेन जिलाध्यक्ष बाबूलाल विश्वकर्मा, शिवसेना भोपाल संभाग अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसौदिया ,अनिकेत मीणा रवि कुशवाहा संजू जोशी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Next Story