मध्य प्रदेश

जमीन विवाद में महिला को ट्रैक्टर से कुचला,मौत

Admin2
24 Jun 2023 11:48 AM GMT
जमीन विवाद में महिला को  ट्रैक्टर से कुचला,मौत
x

मध्य प्रदेश | नर्मदापुरम में शनिवार दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोहागपुर थाना इलाके के रेवा मुहारी गांव की है। जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ है। दोनों ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। चारों घायलों को सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह झगड़ा जमीनी विवाद को लेकर हुआ है।

एक पक्ष अपना खेत देखने पहुंचा था, तभी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। मृतक महिला का नाम मायाबाई मालवीय (45) बताया जा रहा है।तीन साल पहले तीन लोगों को कुचलकर मार डाला थानर्मदापुरम में तीन साल पहले सिवनी मालवा के आयपा गांव में एक परिवार के 8 लोगों ने 3 लोगों को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। इसी साल मई में कोर्ट ने आठों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तिहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में फरियादी महिला ने 28 नवंबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके बेटे कुंअरसिंह, राजेंद्र और नाती आयुष को आरोपियों ने बेहोश होने तक पीटा, फिर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी।

Next Story