- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- साइलो नहीं कृषक सेवा...
मध्य प्रदेश
साइलो नहीं कृषक सेवा समिति, वेयरहाउसों के गोदाम स्तर पर होगी गेंहू खरीदी
Gulabi Jagat
18 March 2025 12:04 AM IST
x
रायसेन।किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी 15 मार्च से शुरू होना थी।लेकिन तैयारियां अधूरी होने की वजह से किसान अपनी उपज बेचने के भटक रहे हैं।6 लाख मीट्रिक टन इस बार गेंहू खरीदी होगी।वेयर हाउसों को ही खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।
बताया गया है कि गेंहू विक्रय के लिए अब तक करीब 56509 किसानों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। गेहूं पंजीयन का कार्य 31 मार्च तक किया जाएगा। इस वर्ष संस्थाओं / स्थानों पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी राजू काटोलकर ने बताया नि:शुल्क पंजीयन के लिए किसान स्वंय के मोबाइल या कप्यूटर से निर्धारित लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/ तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों, निर्धारित समिति संस्थाओं पर सशुल्क पंजीयन की व्यवस्था है।
इनका कहना है....
गेहूं खरीदी केंद्र बनाए जा चुके हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को जरूरी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश भी जारी हो चुके हैं। 15 मार्च से खरीदी शुरू हो रही है।राजू काटोलकर, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारीरायसेन समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियां अब अंतिम चरण पर हैं। समर्थन मूल्य और बोनस के साथ 2600 रुपए इस बार भाव तय हुआ है। ऐसे में पंजीयन भी अब तेजी से हो रहे हैं। इधर, खरीदी केंद्र भी तय कर दिए गए हैं। इस बार साइलो पर खरीदी नहीं होगी, समिति और गोदाम स्तर पर गेहूं खरीदी होगी।जिसके लिएगेंहू खरीदी केंद्र फिलहाल तय कर दिए गए है।कृषक सेवा सहकारी समिति स्तर खुले मैदान और 31 गोदाम स्तरीय केंद्र अभी तय हो गए हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी राजू काटोलकर ने बताया रबी विपणन में समर्थन मूल्य पर गेंहू के उपार्जन के लिए जिले में समितियों को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। गेंहू का उपार्जन 15 मार्च से 05 मई तक किया जाएगा। किसानों को खरीदी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा इस वर्ष 2425 रुपए समर्थन मूल्य के साथ 175 रुपए का बोनस भी किसानों को दिया जा रहा हैं।
Next Story





