मध्य प्रदेश

Weather : मौसम ने बदला रूख तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

Tara Tandi
10 Jun 2024 3:52 PM IST
Weather : मौसम ने बदला  रूख  तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश
x
Weather उमरिया : उमरिया जिले के पाली में अचानक आज सोमवार के दिन मौसम का मिजाज बदल गया। जहां पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार पिछले दो महीनों से गर्मी की वजह से लोग परेशान है। ऐसे में प्रकृति ने अपना रूप बदला है और आज सोमवार के दिन झमाझम बारिश हुई है।
जिसकी वजह से मौसम में ठंडक घुलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि पानी बरसने के बाद उमस के असर और भी अधिक बढ़ जाएंगे। अगर पानी फिर से बरस जाता है तो मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी, लेकिन अगर नहीं बरसता है तो गर्मी का प्रकोप दोगुना अधिक बढ़ जाएगा।
Next Story