भारत
PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि जारी कर पीएम मोदी ने की तीसरे कार्यकाल की शुरुआत
jantaserishta.com
10 Jun 2024 12:25 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की।
राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले पीएम मोदी सोमवार सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने करीब 9.3 करोड़ पात्र किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किये। किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार करोड़ रुपये की किस्त दी जाती है। केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी।
हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा जोर-शोर से उठाया गया था। किसान सम्मान निधि की फाइल पर सबसे पहले हस्ताक्षर कर पीएम ने संदेश देने की कोशिश की है कि उनकी सरकार सबसे पहले किसानों की चिंता करती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





