- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ग्राम पंचायत के...
मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अनदेखी से परेशानी भुगत रहे ग्रामीण, उठाई सड़क निर्माण की मांग
Gulabi Jagat
21 Feb 2025 10:43 PM IST
x
Raisen। जनपद पंचायत सांची के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पग्नेश्वर मुख्यालय पर सालों से मेन रोड से लेकर कृषक सेवा सहकारी समिति पगनेश्वर भवन तक सड़क की समस्या बरकरार है।रोजाना घरों से सुबह शाम निकलने वाला गंदा पानी में रोड पर जमा हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों से की है ।लेकिन जनप्रतिनिधियों ने अभी तक कोई गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है ।इसीलिए ग्रामीणों ने एक बार फिर सड़क निर्माण की मांग जनपद पंचायत सीईओ सांची बंदू सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधियों से की है।
समिति प्रबंधक नवल सिंह मेहरा तुलसीराम जितेंद्र कुमार डॉक्टर टीकाराम लोधी आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा सालों से यहां नए सीसी सड़क का निर्माण नहीं किया है घरों का गंदा पानी आम रास्ते पर जमा हो जाता है जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है ।वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं के यूनिफॉर्म गंदे पानी से सराबोर हो जाते हैं ।जिससे उनको परेशानी होती है। ग्राम पंचायत पग्नेश्वर की गलियों में नियमित साफ सफाई और झाड़ू आदि भी नहीं लगाई जाती। जिससे बदबू के कारण लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और साफ सफाई की मांग जिम्मेदार अधिकारियों से की है।
इनका कहना है....
हम पंचायत सचिव को यह आदेश देते हैं कि पंचायत मुख्यालय पगनेश्वर में नियमित साफ सफाई कराएं।वहीं सीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव इस्टीमेट जल्दी भिजवाएं।ताकि सीसी सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराया जा सके।बन्दू सूर्यवंशी जनपद पंचायत सीईओ सांची |
Tagsग्राम पंचायतजनप्रतिनिधिअनदेखीभुगत रहे ग्रामीणसड़क निर्माणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





