- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ताजपुर में थाने के...
मध्य प्रदेश
ताजपुर में थाने के बाहर हंगामा, हिंदू संगठन ने धरना दिया
Gulabi Jagat
16 Nov 2025 11:11 PM IST
x
रायसेन। थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय तनाव फैल गया जब कुछ लोगों ने राहुल नामक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल राहुल, जो मूल रूप से खुरई का निवासी है और अपने दोस्त के यहां आया था, उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुँचे, जहां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुँच गए और पीड़ित के समर्थन में थाना कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन ने आरोप लगाया कि राहुल पर हमला बेहद गंभीर है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में ढिलाई बरत रही है। कई घंटे तक चली बातचीत और दबाव के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने हमलावरों पर धारा 396(B), 119(1), 115(2), 118(1), 333 व धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुटी है।
Tagsताजपुरथानेहंगामाहिंदू संगठनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





