मध्य प्रदेश

UP News: बेकरी में लगी भीषण आग, जिंदा जले 2 कर्मचारी

Sarita
4 May 2025 6:55 AM IST
UP News: बेकरी में लगी  भीषण आग, जिंदा जले 2 कर्मचारी
x
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर अमौसी स्थित एक बेकरी में शनिवार को आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
चिंगारी से लगी आग, 15 से 16 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अमित कुमावत ने बताया कि फैक्ट्री मालिक अखिलेश के बेटे रितिक ने मौके पर मौजूद अफसरों को बताया कि फैक्ट्री में बेकरी का काम होता था, लेकिन करीब एक साल से यह बंद थी। हालांकि, आग लगने के वक्त वेल्डिंग का काम चल रहा था। स्थानीय थाने की टीम और 15 से 16 दमकल गाड़ियों के प्रयास से शाम करीब सात बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हादसे में 2 कर्मचारियों की मौत, पुलिस जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि अंदर फंसे 2 लोगों को बचाकर इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फैक्ट्री मालिक अखिलेश कुमार (45) और अबरार (45) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के बेटे ऋतिक से मिली जानकारी के आधार पर पता चला है कि बंद फैक्ट्री के अंदर वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
Next Story