मध्य प्रदेश

स्वामित्व योजना के तहत राज्यपाल Mangubhai Patel प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने बांटे भू-अधिकार पत्र

Gulabi Jagat
19 Jan 2025 4:36 PM IST
स्वामित्व योजना के तहत राज्यपाल Mangubhai Patel प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने बांटे भू-अधिकार पत्र
x
Raisen। रायसेन के चिड़िया टोल वन परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार सांची सीट के बीजेपी विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी भी शामिल हुए। इस दौरान जिले के 49 हजार लोगों को भू-अधिकार पत्र बांटे गए।
कार्यक्रम में राज्यपाल मन्गु भाई पटेल ने आयुष्मान कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज निजी अस्पतालों में मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के आयुष्मान केकार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे बुजुर्गों को भी फायदा मिल सके।दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
राज्यपाल ने स्वामित्व योजना की महत्ता बताते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। पहले ग्रामीण अपनी जमीन और संपत्ति का पूरा लाभ नहीं ले पाते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों को उनकी जमीन के अधिकार दस्तावेज देकर सशक्त बनाया है।
देशभर में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड बांटे जा रहे.....
जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने बताया कि इस योजना के तहत देश भर के 50 हजार से अधिक गांवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया।जिसमें उन्होंने योजना के महत्व और इसके लाभार्थियों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला।
5 साल पहले शुरू हुई थी योजना....
कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि 2020 के अप्रैल महीने में शासन की ओर से स्वामित्व योजना शुरू की गई। जिसमें ड्रोन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि का सर्वे किया गया। सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माह अप्रैल 2020 में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया था गांव में रह रहे गरीबों की जिंदगी बदलने का यह काम किया है। स्वामित्व योजना गरीबों का वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है ।संपत्ति की दस्तावेज होने से ग्रामीणों की उन्नति के द्वार खुले हैं ।उन्हें लोन मिलने में सुविधा हुई है गांव में कितने भी युवा जो अपना काम रोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन अपना घर होते हुए भी उन्हें अपने घर के नाम पर बैंक से काज दिन नहीं मिलता था स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी के दस्तावेज दिखाकर बैंकों से आसानी से लोन मिलना सुनिश्चित हो गया है।
इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री पवार जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह नर्मदापुरम आईजी पुलिस महानिदेशक मिथिलेश कुमार शुक्ला डीआईजी कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी पंकज पांडे, जिपं का अंजू पवन भदोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सांची जनपद अध्यक्ष सुनील पोर्ते सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |
Next Story