- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Umaria: टाइगर रिजर्व...

x
Umaria उमरिया: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बिझरिया क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में दिल्ली के 71 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबरनाथ गुप्ता पिता मदन मोहन गुप्ता निवासी 12 बी जनता फ्लैट, कृष्णा एन्क्लेव, अशोक बिहारीनाथ, दिल्ली के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबरनाथ गुप्ता रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ बांधवगढ़ पहुंचे थे। शाम की सफारी पूरी करने के बाद सभी लोग बिझरिया स्थित जंगल मेंटी रिसॉर्ट में रुके थे। उसी रात अंबरनाथ गुप्ता की अचानक तबीयत खराब हो गई।
परिजन और दोस्त उन्हें तत्काल जिला अस्पताल उमरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि अंबरनाथ गुप्ता ने सोमवार सुबह के लिए जंगल सफारी भी बुक कर रखी थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story





