- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Umaria News: दो डंपरों...
मध्य प्रदेश
Umaria News: दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर , एक चालक की मौत
Sarita
22 Jun 2025 12:59 PM IST

x
Umaria News: उमरिया जिले के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भगहा के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शव डंपर में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने के लिए प्रशासन को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। जानकारी के अनुसार हादसा दो डंपरों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। एक डंपर में कृषि संबंधी सामान भरा हुआ था, जबकि दूसरा डंपर पूरी तरह पैक था, उसके अंदर क्या सामग्री भरी हुई थी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
दुर्घटनाग्रस्त डंपर का नंबर एमपी 15 जी 2970 बताया जा रहा है, जो टक्कर के बाद पूरी तरह से जर्जर हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुमार गर्ग तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतक चालक का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। प्रशासन की टीम द्वारा पूरी सावधानी के साथ शव को बाहर निकाला गया।
Next Story





