मध्य प्रदेश

Umaria Crime : बेरहम पती पीटने के बाद पत्नी को जिंदा जलाया

Uma Verma
25 March 2025 9:37 AM IST
Umaria Crime : बेरहम पती पीटने के बाद पत्नी को जिंदा जलाया
x

उमरिया | मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया। महिला 50 प्रतिशत तक झुलस गई है और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की

महिला की हालत गंभीर

घटना के बाद महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 50 प्रतिशत तक जल चुकी है। हालत गंभीर होने के कारण उसे रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति नशे का आदी है और पहले भी घरेलू हिंसा कर चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार और समाज में आक्रोश

इस घटना से इलाके में गुस्से और आक्रोश का माहौल है। महिला के परिवार वालों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है

Next Story