- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: पुरानी रंजिश...

x
Ujjain उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. घटना शनिवार रात की है, यह घटना महाकाल थाना क्षेत्र की है, बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है और दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. सूचना पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय मोइन लोहा पुल के पास रहता था और टोपहां में अपने पिता के साथ जूते-चप्पल की दुकान चलाता था|
शनिवार को वह अपने भाई के साथ कुछ खाने के लिए गया था, इस दौरान उसका दो लोगों से विवाद हो गया. मोइन कुछ दिन पहले ही देवास से उज्जैन रहने आया था. पुलिस का कहना है कि दो लोगों से विवाद का मामला है, दोनों लोगों का मोइन के छोटे भाई से विवाद था और शनिवार को उनका मोइन से विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है|
TagsUjjainरंजिशयुवकहत्याUjjainrivalryyoung manmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





