मध्य प्रदेश

Ujjain: मेला में तीन डेरों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग घायल

Sarita
7 Jan 2026 8:29 AM IST
Ujjain: मेला में तीन  डेरों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग घायल
x
उज्जैनUjjain :मध्य प्रदेश के उज्जैन के शिप्रा नदी के किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में मंगलवार को उपद्रव देखने को मिला। यहां तीन गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। यहां पारदी , सांठीया, कंजर और गाडोलिए समुदाय के ढेरों में विवाद हुआ है। मामला शांत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। इस दौरान गिरने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दरअसल, शिप्रा नदी के किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में कई समाज के डेरे हैं। यह लोग यहां पर तंबू लगाकर रहते हैं और महाकाल मंदिर व काल भैरव मंदिर क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार का व्यापार व्यवसाय करते हैं। कुछ लोग फेरी लगाकर धार्मिक सामग्रियां बेचते हैं। मंगलवार शाम को करीब आधा दर्जन युवक यहां बैठकर शराब पी रहे थे। यह युवक अलग-अलग डेरे से थे। शराब पीने के दौरान आपस में इनका विवाद हो गया।
घटना का जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गगन बादल अपनी टीम के साथ पहुंचे। शिप्रा नदी के पास खुले मैदान में अलग-अलग समाज के लोग तंबू लगाकर रहते हैं। ये लोग माला बेचना, भिक्षावृत्ति व फेरी लगाकर काम करते हैं। यहां इनका आपस में विवाद हुआ है। दो लोगों को चोट आई है। गिरने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।कुछ लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। हालांकि अभी किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story