- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: बाइक और मारुति...
मध्य प्रदेश
Ujjain: बाइक और मारुति वैन की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत
Sarita
7 July 2025 1:58 PM IST

x
Ujjain उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने कार में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना जैथल-पानबिहार रोड पर कुरकुरे फैक्ट्री के पास हुई. यहां एक बाइक और मारुति वैन में जोरदार टक्कर हो गई|
इस घटना में नजरपुर निवासी हर्षवर्धन और रवि पाटीदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. ये दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने मारुति वैन में आग लगा दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|
TagsUjjainबाइकमारुतिटक्करदोमौतUjjainbikeMaruticollisiontwodeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





