मध्य प्रदेश

Ujjain:महाकाल मंदिर में आज से 5 जनवरी तक विशेष दर्शन व्यवस्था लागू

Sarita
25 Dec 2025 9:20 AM IST
Ujjain:महाकाल मंदिर में आज  से 5 जनवरी तक विशेष दर्शन व्यवस्था लागू
x
Ujjain: ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नए साल के लिए 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक विशेष दर्शन व्यवस्था लागू होगी। मंदिर प्रशासन ने यह कदम अत्यधिक संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है। इन दिनों में देशभर से लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सामान्य, शीघ्र दर्शन टिकट और प्रोटोकॉल के तहत आने वाले श्रद्धालुओं को अलग-अलग द्वारों से प्रवेश दिया जाएगा। भस्म आरती में भी तीन द्वारों से भक्तों के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर में पार्किंग, पेयजल, जूता स्टैंड, टिकट काउंटर, लड्डू प्रसाद, ई-कार्ट, व्हीलचेयर, एंबुलेंस और चौबीस घंटे चिकित्सा सुविधा के इंतजाम किए गए हैं।
सामान्य दर्शनार्थी : त्रिवेणी संग्रहालय द्वार से श्री महाकाल महालोक के रास्ते प्रवेश करेंगे।
शीघ्र दर्शन टिकट : 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट वाले भक्त बड़ा गणेश मंदिर के सामने निर्गम द्वार से प्रवेश करेंगे।
स्थानीय भक्त : उज्जैन में रहने वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश शहनाई गेट से रहेगा। शीघ्र दर्शन टिकट वाले भक्तों को भी इसी गेट से प्रवेश मिलेगा।
वीआईपी श्रद्धालु : अतिविशिष्ट अतिथि और प्रोटोकॉल के तहत आने वाले श्रद्धालु नीलकंठ द्वार से प्रवेश करेंगे।
भस्म आरती में प्रवेश व्यवस्था
सामान्य दर्शनार्थी : मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से प्रवेश।
प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालु : शहनाई गेट से प्रवेश।
चलायमान दर्शन : सुबह 4.30 से 5.30 बजे तक त्रिवेणी संग्रहालय द्वार और बड़ा गणेश मंदिर के सामने से मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर के रास्ते प्रवेश।
वाहन पार्किंग की सुविधा
श्रद्धालु अपने वाहन हरिफाटक ओवर ब्रिज के सामने मेघदूत पार्किंग, ओवर ब्रिज के नीचे, कर्कराज मंदिर पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, कलोतासमाज धर्मशाला और कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क कर सकते हैं।
महाकाल मंदिर समिति ने बताया कि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग जारी रहेगी। 31 दिसंबर को मंदिर के काउंटर से मिलने वाली ऑफलाइन अनुमति बंद रहेगी। शेष दिनों में भीड़ के आधार पर ऑफलाइन अनुमति दी जाएगी।
Next Story