- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: खिलाड़ी दीपा...
मध्य प्रदेश
Ujjain: खिलाड़ी दीपा मलिक और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकाल के किये दर्शन
Tara Tandi
15 July 2024 10:57 AM IST

x
ujjain उज्जैन :बाबा महाकाल के दरबार मे आज मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। दौरान उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्री राजपूत को पं महेश पुजारी ने पूजन अर्चन सम्पन्न करवाया। इस दौरान अपने नदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। श्री राजपूत ने मंदिर परिसर में साक्षी गोपाल जी व सिद्धि विनायक जी के भी दर्शन किए।
दूसरी ओर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पद्मश्री और अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने भी आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन अर्चन करवाने वाले अर्पित पुजारी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने भगवान महाकाल का पूजन व दर्शन नंदी हॉल से किया। दीपा यहां अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। मंदिर में दर्शन के लिए दिव्यांगजनों के लिए की जा रही व्हील चेयर और अच्छे से दर्शन व्यवस्था को लेकर दीपा ने मंदिर प्रशासन की जमकर सराहना की।
दीपा ने कहा कि हम पैरालंपिक की तैयारी कर रहे हैं। हमारा देश 2024 के पैरालंपिक खेलों के लिए जा रहा है। देश की अच्छी भागीदारी हो और ढेर सारे मैडल प्राप्त करने के साथ ही परिवार की शांति के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना करने आई हूं।
याद रहे कि दीपा मलिक शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो के साथ-साथ तैराकी एवं मोटर रेसलिंग से जुड़ी दिव्यांग भारतीय खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्ष 2016 में आयोजित पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है।
TagsUjjainखिलाड़ी दीपा मलिकमंत्री गोविंद सिंह राजपूतमहाकाल दर्शनUjjain player Deepa MalikMinister Govind Singh RajputMahakal Darshanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





