- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: लहसुन की आड़...
मध्य प्रदेश
Ujjain: लहसुन की आड़ में अफीम की खेती का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
7 Feb 2026 9:44 AM IST

x
Ujjain उज्जैन : उज्जैन जिले में पुलिस ने लहसुन की खेती की आड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है। माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम नांदेड में एक किसान के खेत से पुलिस ने 1300 अफीम के पौधे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के इस कारनामे से पुलिस भी हैरान है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन के निर्देशन और एसडीओपी तराना भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 5 फरवरी 2026 को माकड़ोन थाना प्रभारी उनि प्रदीप सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नांदेड निवासी रघुनाथ उर्फ रुगनाथ देवड़ा अपने खेत में लहसुन की फसल के बीच अफीम के पौधे उगा रहा है।
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ नांदेड–देवली रोड स्थित खेत पर पहुंची। तलाशी के दौरान लहसुन की कतारों के बीच छोटे-छोटे हरे पौधे पाए गए, जिनकी जांच करने पर वे अफीम के पौधे निकले। पुलिस ने मौके से 26 गठ्ठरों में कुल 1300 अफीम के पौधे जब्त किए। जब्त पौधों का कुल वजन लगभग 6 किलो 100 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी रघुनाथ उर्फ रुगनाथ देवड़ा (50 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 (सी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
TagsUjjainअफीमखेतीखुलासाआरोपीगिरफ्तार Ujjainopiumcultivationexposedaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





