मध्य प्रदेश

Ujjain News: बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर ताला तोड़कर लाखों का माल लेकर भागे, पुलिस ने दो को पकड़ा

Sarita
13 March 2025 11:22 AM IST
Ujjain News: बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर ताला तोड़कर लाखों का माल लेकर भागे, पुलिस ने दो को पकड़ा
x
Ujjain News: उज्जैन में बोहरा समाज की महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने कैमरों की मदद से इंदौर से गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने एक दिन रेकी की और दूसरे दिन चोरी की वारदात को अंजाम देकर कार में सवार होकर भाग गए। खाचरोद एसडीओपी पुष्पा प्रजापत ने बताया कि सैफी गली में रहने वाली बोहरा समाज की 60 वर्षीय सुरैया पत्नी स्वर्गीय हकीमुद्दीन मदावदवाला ने 8 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर 5.82 लाख रुपए के जेवर, हजारों रुपए नकद, बैंक पासबुक और चेकबुक सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसमें 3 बदमाश नजर आए। बदमाश बलेनो कार में आए थे।
उनकी तलाश शुरू की गई, जिसमें पता चला कि बदमाश इंदौर की तरफ भागे हैं। आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने के लिए एसआई आरसी दलोदिया, एसआई प्रकाश डाबर, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, नरेंद्र सिंह, आरक्षक विशाल मेवाड़ा के साथ साइबर सेल से आरक्षक कृष्णा की टीम भेजी गई। जहां से समीर पिता नासिर पठान (24) निवासी खजराना इंदौर और प्रकाश पिता भांगड़ा (40) निवासी टांडा धार (वर्तमान में कृष्णबाग कॉलोनी, खजराना, इंदौर में रह रहे हैं) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी इकबाल पिता जफर हुसैन के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
उनकी निशानदेही पर 5.62 लाख रुपए के सोने के जेवरात के साथ 6 लाख रुपए कीमत की बलेनो कार बरामद की गई। इनमें 8 नग टॉप्स, 2 पेंडेंट, 3 अंगूठी, 2 चेन, सोने के तार लगे 3 नग पत्थर और पासपोर्ट शामिल हैं। प्रकाश की निशानदेही पर एक अंगूठी, दो टॉप्स, एक पेंडेंट और 2 चेक बुक के साथ पासबुक बरामद की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नकदी इकबाल के पास है। अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पहले रेकी, फिर चोरी
एसडीओपी पुष्पा प्रजापत ने बताया कि घटना के समय सुरैया नमाज पढ़ने मड़ावदावाला गई थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही रेकी कर ली थी। उन्हें समझ आ गया था कि रमजान में कई बोहरा परिवार घर पर नहीं हैं। अगले दिन मौका पाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि 8 मार्च को सैफी गली खाचरोद निवासी सुरैया (60) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रमजान के चलते वह रोजाना नमाज पढ़ने जाती है। 7 मार्च को शाम 6 बजे वह घर का ताला लगाकर नमाज और इफ्तारी के लिए चली गई। शाम करीब 7:15 बजे लौटी तो दरवाजे की कुंडी टूटी थी और अलमारी खुली थी। अलमारी में जेवर समेत अन्य सामान नहीं था। अब पुलिस तीसरे आरोपी इकबाल की तलाश कर रही है, ताकि चोरी का बाकी माल भी बरामद किया जा सके।
Next Story