- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: मंच पर...

x
Ujjain उज्जैन:भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेल की स्वागत रैली में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। स्वागत मंच पर हाईड्रोजन गैस से भरा एक बड़ा बैलून तेज आवाज व रोशनी के साथ अचानक ब्लास्ट हो गया। चंद सेकंड के लिए ऐसा लगा जैसे कोई बम ब्लास्ट हुआ हो। धमाके की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रदेशाध्यक्ष सहित कुछ अन्य लोग मंच व सामने गिर पड़े। हालांकि चंद मिनटों में हालात सामान्य हो गए।जानकारी अनुसार उज्जैन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्वागत रैली के दौरान एक हादसा सामने आया। युमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पहली बार उज्जैन पहुंचे थे।।
जानकारी अनुसार युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़ ने एक स्वागत मंच बनाया था। वह खुद और प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर स्वागत मंच पर मौजूद थे। टेलर को बड़ा हार पहनाया गया। फूलों की बारिश चल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष के हाथ में गदा दी गई। एक कार्यकर्ता के हाथ में हाइड्रोजन गैस से भरे छोटे-छोटे गुब्बारों का एक गुच्छा पकड़ा हुआ था, जो प्रदेश अध्यक्ष टेलर के हाथों उड़वाना था।बैलून का गुच्छा प्रदेश अध्यक्ष को दिए जाने के कुछ सेकंड पहले ही अचानक ब्लास्ट हो गया। इसकी आवाज इतनी तेज थी कि मंच पर अफरा—तफरी मच गई। मंच पर खड़े कुछ युवा नीचे गिर गए। वहीं कुछ लोग मंच पर भी गिरते दिखाई दिए। खुद प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मंच पर गिर गए थे, जिन्हें तत्काल संभाला और उठाया गया।
TagsUjjainहाईड्रोजन गैसबैलूनब्लास्टUjjainhydrogen gasballoonexplosion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





