मध्य प्रदेश

Ujjain : कचरा वाहन का हाइड्रोलिक बॉक्स गिरा, ड्राइवर की मौत

Sarita
17 Feb 2025 8:48 AM IST
Ujjain : कचरा वाहन का हाइड्रोलिक बॉक्स गिरा, ड्राइवर की मौत
x
Ujjain उज्जैन: उज्जैन कचरा संग्रहण वाहन का हाइड्रोलिक चालक ने ऊपर उठाया, लेकिन जब वह नीचे नहीं आया तो वह फाल्ट चेक करने हाइड्रोलिक के नीचे गया। इस दौरान वाहन में लगा कचरा संग्रहण बॉक्स उसके ऊपर गिर गया, जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। चालक एक ठेकेदार के अधीन काम करता था। खड़क कुआं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार योगमाया मंदिर के सामने रहने वाले संतोष पिता भगवान सिंह चौहान (50 वर्ष) ग्लोबल कंपनी में कचरा संग्रहण वाहन के चालक थे और वार्ड 12 में वाहन चलाते थे। उनके जीजा रवि गोमे ने बताया, मेरे पास ही चाय की होटल है। मैं होटल खोल रहा था, तभी सफाई करने वाली महिला ने मुझे बताया कि कचरा संग्रहण वाहन के हाइड्रोलिक के नीचे संतोष सिंह दबा हुआ है।
मैं तुरंत वहां पहुंचा तो देखा कि खून फैला हुआ था। संतोष वाहन के पीछे लगे बॉक्स में दबा हुआ था। आसपास के लोगों की मदद से उसे बॉक्स के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि गोमे ने बताया कि संतोष पिछले 3-4 सालों से कचरा संग्रहण वाहन चला रहा था। संभवतः सुबह वाहन लेकर निकलने से पहले उसने हाइड्रोलिक चेक किया होगा। यह ऊपर तो गया लेकिन नीचे नहीं आया। इसी खराबी को चेक करने के लिए वह हाई हाइड्रोलिक के पास गया और अचानक बॉक्स समेत हाइड्रोलिक नीचे आ गया, जिससे दबकर संतोष की मौत हो गई।
Next Story