- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain : पुलिस लाइन...
मध्य प्रदेश
Ujjain : पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम मोहन, पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
Sarita
16 March 2025 9:27 AM IST

x
Ujjain उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए समाज को चिंतामुक्त होकर रहने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराती है। पुलिस होली, दिवाली एवं अन्य त्यौहारों पर अपने घरों से दूर रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों का समाज में विशेष सम्मान एवं महत्व है। बाबा महाकाल की नगरी में पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलना आनंद की बात है। होली के त्यौहार पर व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। पुलिस की सेवा के कारण ही सभी नागरिक होली का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाते हैं। पुलिस समाज की सुरक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बातें शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में कही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोविड के कठिन दौर में पुलिसकर्मियों द्वारा मैदान पर की गई सेवा देश के इतिहास में समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमें पुलिस पर गर्व है। सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए स्वयं का मकान बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को विशेष पहचान मिल रही है। इस बार प्रदेश ने अब तक का सबसे बड़ा 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। पुलिसकर्मियों के लिए नए वाहन, पुलिस थानों के नए भवन, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में असामाजिक ताकतों से निपटने के लिए पर्याप्त सुविधाओं की स्वीकृति पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी विभागों में लगातार भर्तियां निकालकर पदों को भरने जा रहे हैं। सरकार ने हर जिले में पुलिस बैण्ड को पुनः स्थापित किया है। इसके लिए नए पदों का सृजन भी किया गया है। पुलिस बैण्ड पुलिस का गौरव है जो अपनी प्रस्तुति से 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को गरिमा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने 6600 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 8500 से अधिक पुलिस आरक्षकों और उपनिरीक्षकों की नई भर्तियां भी निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस में सेवारत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
TagsUjjainपुलिस लाइनहोलीमिलनसीएम मोहनमिठाईशुभकामनाएं UjjainPolice LineHoliMilanCM Mohansweetsbest wishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





