- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: उज्जैन की...
मध्य प्रदेश
Ujjain: उज्जैन की शिप्रा नदी में महिला की मिली लाश, मचा हड़कंप
Bharti Sahu 2
14 July 2024 12:13 PM IST

x
Ujjain उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागझिरी थाना क्षेत्र में शिप्रा नदी में बोरे में बंद एक लाश मिली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोरे को खोला गया तो उसके अंदर महिला की लाश निकली महिला के हाथ और पैर बांधकर दो बोरों में बंद कर नदी में फेंक दिया गया। मृतिका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना शनिवार की है शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी की शिप्रा नदी में एक महिला की लाश दिख रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बाहर निकाला गया महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। महिला हरे कलर की साड़ी पहने हुए है और उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं। अभी महिला की पुलिस पहचान करने की कोशिश कर रही है।
TagsUjjainशिप्रानदीमहिलालाश UjjainShiprariverwomanbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





