- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain : फ्रिज में...
मध्य प्रदेश
Ujjain : फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट, भीषण आग की चपेट में आए चार मकान
Sarita
10 Feb 2026 10:37 AM IST

x
Ujjain : तवाली थाना क्षेत्र स्थित योगेश्वर टेकरी पर दो मकानों में दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने का कारण एक मकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिससे ब्लास्ट भी हुआ। आग में जलकर दो मकानों के अंदर का सामान खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।मिली जानकारी के अनुसार शाम को योगेश्वर टेकरी क्षेत्र स्थित एक मकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हो गया। जिससे आग भड़क गई। देखते ही देखते आग एक मकान से दूसरे मकान तक पहुंच गई। साथ ही आसपास के तीन अन्य मकानों को भी आग ने चपेट में ले लिया। घटना के समय घरों में कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने धुआं और आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
पड़ोस में रहने वाली नर्मदा कुमावत ने बताया कि घर का सारा सामान टीवी, फ्रिज, सोफा और कपड़े जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। आग बुझने तक चार मकान पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने से सबसे ज्यादा नुकसान गोरेश्वरी तंवर के मकान में हुआ। उन्होंने बताया कि उनका पूरा घर जल गया। फ्रिज में ब्लास्ट होने से घटना हुई। हादसे का कारण सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है।
TagsUjjainफ्रिजब्लास्टआगमकानUjjainrefrigeratorexplosionfirehouse जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





