- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain : माथे पर...
मध्य प्रदेश
Ujjain : माथे पर त्रिपुंड और गले में कमल गट्टे की माला धारण किए बाबा महाकाल
Sarita
2 May 2025 8:58 AM IST

x
Ujjain उज्जैन: वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल को दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत का भोग लगाया। इसके बाद प्रथम घंटी बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और कमल गट्टे व रुद्राक्ष की माला पहनाई गई।
आज के श्रृंगार की खास बात यह रही कि आज बाबा महाकाल के माथे पर त्रिपुंड का श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर भस्म का लेप किया गया और फिर कपूर आरती की गई और भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल के जयकारे लगाने लगे।बाबा की भक्त ने भेंट किया चांदी का मुकुट|
TagsUjjainमाथेत्रिपुंडगलेकमल गट्टेमालाधारणबाबा महाकालUjjainforeheadTripundnecklotus beadsgarlandwearingBaba Mahakalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





