- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: भस्म आरती में...
मध्य प्रदेश
Ujjain: भस्म आरती में हर दिन गणेश स्वरूप में सज रहे बाबा महाकाल
Tara Tandi
13 Sept 2024 10:51 AM IST

x
Ujjain उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकाल का मंदिर एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश स्वरूप के स्वरूप में बाबा महाकाल सज रहे हैं। भस्मारती में कभी भांग तो कभी मावे और पूजन सामग्री से श्री गणेश के स्वरूप का निर्माण किया जा रहा है। आज सुबह भी भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को गणेश स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भस्मआरती का लाभ लिया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। भगवान के विशेष श्रृंगार के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान जय श्री महाकाल व जय श्री गणेश का उद्घोष भी किया।
TagsUjjain भस्म आरतीहर दिन गणेश स्वरूपसजे बाबा महाकालUjjain Bhasma AartiGanesha form every dayBaba Mahakal decoratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





