भारत

भारत में बारिश को रोकने की तकनीक, वैज्ञानिक चौंकाने वाले हैं

jantaserishta.com
13 Sept 2024 10:37 AM IST
भारत में बारिश को रोकने की तकनीक, वैज्ञानिक चौंकाने वाले हैं
x

सांकेतिक तस्वीर

वैज्ञानिक काम कर रहे हैं.
नई दिल्ली: अब तक सूखे की मार पड़ने या फिर भीषण गर्मी से बचाव के लिए बारिश कराने की तकनीक पर चर्चा होती रही है। भारत, चीन समेत दुनिया के कई देशो ने इसमें महारत भी हासिल कर ली है। यही नहीं अब भारतीय वैज्ञानिक इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए बारिश को रोकने की भी तकनीक ईजाद करने की ओर हैं। इसके तहत उन शहरों में बारिश को रोकने या टालने की कोशिश की जाएगी, जहां कोई बड़ा आयोजन होना हो या फिर स्वतंत्रता दिवस जैसा अवसर हो। इसके अलावा बार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात शहरों में बन जाते हैं। इस तकनीक में सफलता मिलने पर उन हालातों को टाला जा सकेगा।
इस संबंध में अर्थ ऐंड साइंस मिनिस्ट्री से जुड़े वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अगले एक से डेढ़ साल में इस दिशा में कुछ ठोस प्रगति हो सकती है। इसके तहत कहीं बारिश कराई जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर बारिश को टाला भी जा सकेगा। इस तकनीक को 'मौसम जीपीटी' कहा जा रहा है। यही नहीं मौसम की भविष्यवाणी को और सटीक करने की दिशा में भी वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। यदि ऐसी तकनीक में भारत को महारत मिली तो वह दुनिया में एक बड़ी सफलता हासिल कर लेगा और मौसम से जुड़े बदलावों को नियंत्रित करने में वह अन्य मुल्कों के मुकाबले एक कदम आगे होगा।
माना जा रहा है कि इससे बादल फटने जैसी घटनाओं से भी बचाव में मदद मिलेगी। अगले 5 साल में भूगर्भ विज्ञान मंत्रालय एक चैट जीपीटी की तर्ज पर ऐसा ऐप तैयार करने जा रहा है, जिससे मौसम की जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। इस ऐप का नाम मौसम जीपीटी रखा जाएगा। इसकी मदद से लोगों को मौसम के बदलावों के बारे में लिखित और ऑडियो के तौर पर जानकारी मिल सकेगी। बारिश को बढ़ाने या रोकने के लिए पहले से ही क्लाउड सीडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक का अब तक अमेरिका, कनाडा, चीन, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story