- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Singrauli में 450 लीटर...
मध्य प्रदेश
Singrauli में 450 लीटर अवैध डीजल के साथ दो युवक गिरफ्तार
Tara Tandi
7 April 2025 11:48 AM IST

x
Singrauli सिंगरौली : जिले में लग्जरी कार से चोरी का डीजल लेकर जा रहे दो युवकों को बरगवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलीम पिता अब्दुल मजीद 33 साल निवासी बुढाडांड़ और मोहम्मद सादिक पिता अब्दुल मजीद 35 साल निवासी झखरावल जियावन के पास से मारुति वैन में लोड 450 लीटर डीजल मूल्य 40500 रुपये का डीजल जब्त किया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोरवा की तरफ से जियावन डीजल लेकर जा रहे थे. बताया जा रहा है. कि आरोपी मोरवा की किसी कोयला खदान से चोरी का डीजल लेकर जा रहे थे. आरोपी डीजल परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाये, लिहाजा पुलिस ने मारुति वैन, डीजल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जरीकेन में डालकर रखा था डीजल पुलिस ने मारुति वैन से जरीकेन मैं लोड डीजल जब्त किया है. 8 जरीकेन में कुल 450 लीटर डीजल मिला है.
बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से डीजल की तस्करी में लिप्त थे. इसके पूर्व भी आरोपी कई बार चोरी का डीजल ले जा चुके हैं. चोरी का डीजल आरोपी हाइवा, जेसीबी, ट्रैक्टर आदि में उपयोग करते थे. कोयला खदानों में काम करने वाली मशीनों से आरोपी डीजल की चोरी करते थे. जिसे वे ले जाकर सस्ते दाम में देवसर और आसपास के क्षेत्र में बेचते थे.
TagsSingrauli 450 लीटर अवैध डीजलदो युवक गिरफ्तारSingrauli 450 liters of illegal dieseltwo youths arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





