- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh के गौशाला में दो...

x
Damoh दमोह: मध्यप्रदेश दमोह जिले के हरई सिंगौरगढ़ गांव की गोशाला में मवेशियों की स्थिति चिंताजनक मिली है, दो मवेशियों की मौत हो गई, आधा दर्जन से अधिक मवेशी मरणासन्न हालत में मिले. गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को वहां की स्थिति देखकर हैरानी हुई। गोशाला में पानी की टंकी खाली थी, मवेशियों को खाने के लिए 6 महीने पुराने गन्ने के डंठल दिए गए थे. मृत मवेशियों के शवों को कुत्ते नोच रहे थे.
तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व, जनपद सीईओ मनीष बागरी और तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने मौके का दौरा किया. एसडीएम ने समूह संचालक को फटकार लगाई. उन्होंने मृत मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराने और स्वसहायता समूह का करार रद्द करने की बात कही.
जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि, गोशाला को पर्याप्त बजट मिलता है. पशु चिकित्सक की भी लापरवाही सामने आई है, प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, गोशाला में केवल एक दिव्यांग व्यक्ति की मौजूदगी पाई गई.
TagsDamoh गौशालादो गाय मौतकई बीमारDamoh Gaushalatwo cows deadmany sickजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





